सीएम सैनी व अनुराग अग्रवाल को आतंकी पन्नू ने दी धमकी, कहा-पोलिंग स्टेशनों पर खालिस्तान रेफरेंडम के रजिस्ट्रेशन फार्म रखो

4/26/2024 7:38:05 PM

हरियाणा डेस्कः लोकसभा चुनाव में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की एंट्री हो चुकी है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख और खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और चीफ इलेक्शन ऑफिसर अनुराग अग्रवाल को धमकी दी है।

पन्नू द्वारा जारी 2 मिनट 12 सेकेंड के वीडियो में कहा कि जो चुनाव हो रहे हैं, वह हरियाणा को भारत का गुलाम रखने के लिए हो रहे हैं। इसके आगे आतंकी ने कहा कि हरियाणा बनेगा खालिस्तान, हरियाणा को खालिस्तान का होगा। 

जारी किये गए वीडियो में पन्नू ने दावा किया है कि फतेहाबाद के जिला अदालत के बाहर आज खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं। ये खालिस्तानी नारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को मैसेज है। हरियाणा में चुनाव के दौरान हर पोलिंग बूथ पर खालिस्तान रेफ्रेंडम के रजिस्ट्रेशन फार्म रखें। वह इसे लेकर अपने हर पोलिंग बूथ अफसर को निर्देश दें।

भारत सरकार ने 2019 में गुरपतवंत सिंह पन्नू को आतंकी घोषित किया था। गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर बैन लगाया।  गृह मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद को समर्थन कर रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Editor

Saurabh Pal