डेंगू पर हरियाणा सरकार का एक्शन, प्राइवेट लैब्स में इतने रूपए में होगा टेस्ट... सरकारी अस्पतालों में प्लेटलेट्स मुफ्त!

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 07:48 AM (IST)

डेस्क: मानसून के आगमन के साथ डेंगू का भी खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने लोगों को आगाह करते हुए बताया कि प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा मुफ्त उपलब्ध करवाई गई है। प्रदेश के सभी जिलों के नागरिक अस्पतालों में कुल 27 सरकारी डेंगू जांच प्रयोगशालाएं हैं जहां डेंगू की जांच निःशुल्क की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी प्राइवेट लैब को एलाइजा आधारित एनएस-1 व आईजीएम डेंगू टेस्ट अधिकतम 600 रुपये में ही करने के निर्देश दिए गए हैं। आरती राव ने लोगों से अपील की है कि वे जुलाई को डेंगू रोधी महीने के रूप में मनाएं और अपने आस-पास पानी जमा न होने दें। प्रत्येक रविवार को अपने घरों और शुक्रवार को अपने कार्यालयों में सूखा दिवस मनाने की सलाह दी है। ब्


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static