होटल-ढाबे बंद, कमीशनखोरी चालू! अभय चौटाला ने सरकार को घेरा, बोले- डमी मुख्यमंत्री को नहीं आती अंग्रेजी
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 04:49 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत में आज इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पहुंचे विकास नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की।इस मौके पर केंद्र सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि हमारे देश के फैसले ट्रम्प ले रहे हैं,ट्रंप खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं। वहीं गैस की किल्लत पर बोलते हुए कहा कि सरकार लगातार झूठ बोल रही है ,लोग परेशान हैं क्योंकि गैस की कमी से होटल और ढाबे तक बंद होने की नौबत आ चुकी है।
अभय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि हमारे देश के हालात लगातार खराब हो रहे हैं,ट्रंप दे खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं अब भारत को ट्रंप के निर्देशों पर चलाया जा रहे हैं और भारत को विश्वगुरु बनाने की बात की जा रही है लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने प्रधानमंत्री की चुप्पी सबको चौका रही है। वहीं गैस की किल्लत पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार लगातार झूठ बोल रही है।गैस की कमी से होटल और ढाबे तक बंद होने की नौबत आ चुकी है और सरकार गैस एजेंसी संचालकों के साथ मिलीभगत कर कमीशनखोरी के जरिए जनता को लूटने का काम कर रही है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि विधायकों की खरीद- फ़रोत के लिए करोड़ों रुपये की बोली लगाई जा रही है। कांग्रेस विधायकों हिमाचल ले जाने पर कहा कि उन्हें भेड़-बकरियों की तरह ठूंसकर ले जाने की क्या जरूरत है। कांग्रेस को अपने विधायकों पर ही यकीन नहीं है और इसका नतीजा जल्द ही सामने आ जाएगा। हरियाणा में बढ़ते अपराध पर कहा कि अब जेलों में बैठे लोग प्रशासन चला रहे हैं और सरकार में बैठे लोग उनके आदेशों की पालना कर रहे हैं।
वही रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि अगर बादशाह खुद को हरियाणा का मानते हैं, तो उन्हें अपने विवादित गाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।मंच से अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री को एक बार फिर डमी बताया और कहा सीएम को इंग्लिश तक पढ़नी नहीं आती है।