सरकारी दफ्तर में रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, सोनीपत में ACB ने क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 02:44 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने एक बार फिर भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB ने जिला उपायुक्त कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, विमल किशोर नामक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि क्लर्क सचेत हुड्डा एक सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी जमीन का अलॉटमेंट लेटर देने की एवज में सचेत ₹50000 की रिश्वत की मांग कर रहा था, लेकिन दोनों में ₹30000 में समझौता हुआ।

बाद में ACB ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क सचेत हुड्डा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

ACB डीएसपी राहुल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें एक स्थानीय शख्स ने शिकायत दी थी की तहसील कार्यालय में सचेत नाम का एक क्लर्क उस अलॉटमेंट लेटर देने की एवरेज में रिश्वत की मांग कर रहा है जिस पर हमने कार्रवाई करते हुए उसे ₹30000 रुपए रिश्वत के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, इससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे भ्रष्टाचार में और कौन-कौन शामिल है। 
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static