युवती से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की आरोपियों ने दी धमकी, महिला समेत युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 03:25 PM (IST)

अंबाला: शहर में एक महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सूरज समेत एक महिला को गिरफ्तार किया। जिसके बाद दोनों को न्यायलय में पेश किया ,जहां कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि इस मामले में पीड़ित महिला ने 13 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उसके साथ सूरज नाम ने व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इस दौरान महिलाएं भी वहां उपस्थित थी और अश्लील वीडियो बना लिया गया। जिसके बाद आरोपी पीड़ित महिला को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)