केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर करने का षडयंत्र कर इसे खत्म कर देना चाहती है : दीपेन्द्र हुड्डा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 09:08 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया): सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज हरियाणा कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा ने सत्ता जरुर हासिल की लेकिन जनभावना को रौंद कर सरकार चल रही है। भाजपा सरकार हरियाणा में एससी विरोधी सरकार साबित हुई है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने वंचित समाज के हक छीनकर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी वंचित कर दिया। 

इसी क्रम में केंद्र की बीजेपी सरकार मनरेगा को कमजोर करने का षडयंत्र कर इसे खत्म कर रही है।हरियाणा में 8 लाख से अधिक मनरेगा मज़दूर पंजीकृत व सक्रिय हैं, लेकिन 2024-25 में महज़ 2,191 परिवारों को ही 100 दिन का काम मिला। यही नहीं, मनरेगा कानून के तहत तय बेरोज़गारी भत्ता, जो समय पर काम न मिलने पर दिया जाना चाहिए, पिछले पाँच वर्षों में हरियाणा के एक भी मज़दूर को नहीं दिया गया। बीजेपी ने मनरेगा योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने के लिए इस योजना का बजट घटा दिया। इसलिये कल चंडीगढ़ में मनरेगा योजना खत्म करने की साजिश व 14 लाख बीपीएल कार्ड काटने के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवाह्न पर हरियाणा विधान सभा का घेराव करेंगे। 

PunjabKesari

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने गाँव राढ़ना में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, अपराध, नशाखोरी हरियाणा में है। हरियाणा का नौजवान कहां जाए। इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेल कोच फैक्ट्री, रक्षा विश्वविद्यालय जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हमने मंजूर कराए वो हरियाणा से बाहर के प्रदेशों में चले गये। एचपीएससी की भर्तियों में आरक्षित वर्गों को बाबा साहब के संविधान के तहत मिलने वाले आरक्षण के लाभ को बीजेपी सरकार बैक डोर से खत्म करने की साजिश कर रही है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश की भर्ती में 60 में से 1 का चयन हुआ, 59 खाली छोड़ दी गयी। ओएससी की 60 में से 2 का चयन हुआ 58 खाली छोड़ दी गयी। पीजीटी कम्प्यूटर साईंस भर्ती में एससी के 342 पद खाली। 35 प्रतिशत शर्त लगाकर नॉट फाउंड सूटेबल लिख दिया जाता है। हर भर्ती में 60 से 70  सीटें खाली रखी जा रही है। जबकि कांग्रेस सरकार ने पिछली सरकारों का बैकलॉग भी भरने का काम किया था।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने लोगों को छलने के लिये चुनाव के पहले कांग्रेस सरकार के समय चल रही 100-100 गज के प्लॉट देने, हरियाणा की हर महिला को 2100 देने, बुजुर्गों को पेंशन देने का वादा किया लेकिन सत्ता मिलने के बाद हर वर्ग से किये वादे से पीछे हट गयी। जबकि, कांग्रेस सरकार के समय 4 लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट मिले, 3.5 लाख परिवारों को इंदिरा आवास योजना के तहत मकान मिले। 15000 ग्रामीण चौकीदारों की भर्ती हुई 11000 ग्रामीण और13000 शहरी सफाई कर्मचारियों की भर्ती हुई थी साथ ही ठेका प्रथा समाप्त करके पक्की नौकरियों का इंतजाम हुआ। एससी और बीसी समाज के 20 लाख विद्यार्थियों को पहली से 12वीं तक वजीफे की योजना शुरु की गयी।

PunjabKesari

भाजपा सरकार ने वजीफा देना तो दूर स्कूल ही बंद कर दिये। ये पहली सरकार है जिसने करीब 5000 स्कूल बंद कर दिये। कांग्रेस सरकार के 10 लाख से ज्यादा परिवारों को पानी का कनेक्शन, टंकी, टोंटी देने का काम किया लेकिन बीजेपी सरकार ने बढ़े हुए बिल थमा दिया। कांग्रेस सरकार ने एससी कमीशन का गठन किया लेकिन बीजेपी ने उसे भी बंद कर दिया। कांग्रेस सरकार के समय राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में बाबा साहब के नाम पर उत्तर भारत की पहली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी 2010 में सोनीपत में बनवायी गयी। भाजपा जो स्कीम लाती है उस स्कीम में भी लोगों को ठगने का काम करती है। दीनदयाल उपाध्याय के नाम से लो कॉस्ट हाउसिंग स्कीम में बीजेपी कर हर मंत्री, विधायक हरियाणा के शहरों में कॉलोनी काट रहे हैं और हरियाणा की जनता कष्ट का जीवन काट रही है।  

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि साम, दाम, दंड, भेद, यंत्र, तंत्र, षड्यंत्र का खेल किया। भ्रष्टाचार से अर्जित काले धन से सत्ता हथियाने का खेल किया गया। भाई को भाई से लड़ाने, समाज को बांटने का काम किया गया। जनभावना भाजपा के खिलाफ थी और माहौल कांग्रेस पार्टी के पक्ष में था। लोकसभा चुनाव में 47.6 प्रतिशत वोट पूरे देश में हरियाणा में कांग्रेस को मिला। लोग भाजपा से त्रस्त थे। हरियाणा के लोगों ने भाजपा के 400 पार के नारे और बाबा साहब के संविधान को बदलने के नारे को चकनाचूर कर दिया।क्योंकि बीजेपी ने हरियाणा को विकास और खुशहाली की पटरी से उतार दिया और हर वर्ग की उपेक्षा की। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी चाहे जो कर ले जय संविधान था, है और रहेगा। जिस संविधान पर बाबा साहब के हस्ताक्षर हैं और मेरे स्वर्गीय दादाजी के भी हस्ताक्षर हैं, उस संविधान को एक इंच भी हिलने नहीं देंगे। 

इस अवसर पर कांग्रेस SC विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेन्द्र पाल, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक सुभाष गंगोली, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल, जींद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महावीर गुप्ता, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के SC विभाग के चेयरमैन मनोज बागड़ी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के OBC विभाग के चेयरमैन रमेश सैनी, हरियाणा DNT प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. धन कुमार, बलराम कटवाल, रोहित दलाल, अनिल धानक, सुनीता वर्मा, अनिल फांडन, अजय वैध, सतबीर दबलैन, तोताराम कोहली, नरेंद्र भिवाण, सतपाल वाल्मीकि, दिलबाग वाल्मीकि, रमेश ठेकेदार, राजू लखीना, जगमल चहल, दिनेश डहोला, सत्तू ढांडा, धर्मपाल कटारिया, ओम प्रकाश ढांडा, राजेश, सुभाष, रतन लाल जी, पवन गर्ग, महावीर कंप्यूटर, कर्मजीत कौर, कमल चौहान, सुरेश देव कौशिक, राजा कंडेला, राजेन्द्र ढांडा, कंवरपाल काला, जगशेर, राजेश प्रधान, जयसिंह मलिक, बलिन्द्र, मनीराम पिलाना, जीतेंद्र वाल्मीकि, धर्मेन्द्र ढुल, बलजीत रेढू, हरिओम, मदन धनवाल, दीपक पिंडारा, जगबीर ढिगाना, नवीन सांगवान, बलवान दीक्षित, राजबीर कटारिया, राहुल हाडवा, भूपेंद्र वर्मा, दलबीर रेढू, जगदीश बीबीपुर, राजपाल लाठर पूर्व सरपंच, संजीव सांगवान सफीदों समेत वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static