मेरा शहर मैं ही सवारूँ की भावना को लेकर बुजुर्गों ने संभाली कमान, नहरों के पानी को दूषित होने से बचाने की कर रहे अपील

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2023 - 12:52 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : मेरा शहर मैं ही सवारूँ की भावना को लेकर बहादुरगढ़ के बुजुर्गों ने शहर को संवारने की कमान अपने हाथों में ले ली है। बहादुरगढ़ के बुजुर्ग हाथों में बैनर लेकर नहरों के पानी को दूषित होने से बचने की लोगों से अपील करते हुए दिखाई दिए। बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 के पास से गुजर रही बहादुरगढ़ वॉटर कैनल और इसरहेडी माइनर के पानी को दूषित होने से बचाने के लिए रिटायर्ड बुजुर्गों ने मानव श्रृंखला भी बनाई और लोगों को पानी को दूषित करने से भी रोका।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक शहर के सेक्टर-6 में स्थित सीनियर सिटीजन क्लब के बुजुर्गों ने सुनों नहरों की पुकार इसे गंदा ना करो। बरखुरदार स्लोगन के नारे लगाए और लोगों को पीने के पानी सप्लाई करने वाली नहरों को दूषित होने से बचने की अपील भी की। बुजुर्ग विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हैं और अब अपने शहर को साफ सुथरा रखना के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्होंने सरकारी विभागों से भी नहरी पानी को दूषित होने से बचने की अपील की है। इतना ही नहीं स्कूली विद्यार्थियों को भी जागरूक करने के लिए शहर के सभी स्कूलों को पत्र लिखने की बात कही है।

बता दें कि बहादुरगढ़ शहर को पीने का पानी सप्लाई करने वाली बहादुरगढ़ वॉटर कैनल और इसरहेडी माइनर के पास आम लोगों ने काफी मात्रा में पूजा सामग्री डाल रखी है। इतना ही नहीं नहर के किनारों पर एक्सपायरी डेट की दवाइयां और मेडिकल वेस्ट भी पड़ा हुआ है। जिससे आम लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इस गंदगी को साफ करने के लिए भी बुजुर्गों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static