फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वालों के हक में उतरा कर्मचारी संघ, सरकार के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए...

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 08:45 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर-24 में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने अब तक हुई 5 मौतों को लेकर दुख व्यक्त करते हुए इस अग्निकांड को प्रशासनिक लापरवाही भी बताया है l  उन्होंने कहा कि कल एक फायर कर्मी और एक पुलिसकर्मी की भी मौत होने से यह संख्या पांच हो गई है l 

उन्होंने सरकारी अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब अग्निकांड हुआ तो प्रशासन ने बयान जारी किया था कि सभी का इलाज करवाया जाएगा जबकि जिन लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज हुआ उनसे 500 से 1000 रुपए वसूले गए, वहीं प्रशासनिक अधिकारी प्राइवेट हॉस्पिटल में तो घायलों को देखने पहुंचे लेकिन सरकारी अस्पताल में कोई भी नहीं आया l इस अग्निकांड में मारे गए फायर और पुलिसकर्मी के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक करोड़ मुआवजा और परिजनों को नौकरी देने की मांग की है l

सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस फायर कर्मी और पुलिसकर्मी की मौत हुई है उनके परिवार को सरकार एक करोड़ रूपया मुआवजा और परिजन को नौकरी दी जाए वहीं उन्होंने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि अब तक इस अग्निकांड में मारे गए लोगों के प्रति कोई भी सरकारी बयान सामने नहीं आया है, साथ ही नरेश शास्त्री ने कहा कि आज फायर कर्मचारी के पास उपकरणों और अन्य साधनों का अभाव है यदि वह अग्नि रोधी ड्रेस से लैस होते तो वह इस अग्निकांड में बच सकते थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static