Karnal: किसान ने 5 एकड़ धान की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, बताई ये बड़ी वजह...
punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 04:54 PM (IST)

करनाल : करनाल के पुंड्रक गांव के किसान ने अपने खेतों में धान की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। परेशानी बताते हुए किसान ने बताया कि उनकी फसल में कीट का हमला ज्यादा हुआ, साथ ही बारिश से उनकी 5 एकड़ फसल खराब हो गई है। उन्हें 5 एकड़ में 4 लाख से अधिक रुपए का नुकसान हुआ है।
कृषि वैज्ञानिक से संपर्क नहीं करने की बात पर किसान ने कहा कि बहुत से कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क किया और फसल की समस्या से भी अवगत करवाया, लेकिन कहीं से भी कोई संतुष्ट जवाब नहीं आया। किसान सतीश ने सरकार से खराब फसल के मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि उसे कुछ राहत मिल सके।
गांव के डॉक्टर गौरव ने बताया सतीश एक छोटा सा किसान है। आज इसने अपनी 5 एकड़ फसल को नष्ट कर दिया जिससे 3 महीने की मेहनत आज चंद मिनट में मिट्टी में मिल गई। उन्होंने कहा कि अब एक ही अपील करते हैं कि किसान भाई को सरकार मुआवजा दे ताकि अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। उन्होनें बताया कि फसल किस कारण खराब हुई और फसल में कौन-सा वायरस लगा इस बारे में अब तक कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)