गठबंधन टूटने पर हुड्डा पिता पुत्र का पहला बयान आया सामने,  दोनों बोले- स्वार्थ के लिए रचा गया चक्रव्यूह...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 01:53 PM (IST)

चंडीगढ़ः  हरियाणा की राजनीति में एकाएक बड़ा राजनीतिक भूचाल आया है। सोमवार को गुरुग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद शाम से ही चंडीगढ़ में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गईं। अक्तूबर-2019 से ही चल रहा भाजपा और जजपा गठबंधन भी लगभग टूट चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित पूरी कैबिनेट सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा दे दिया है। दूसरी ओर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नयी दिल्ली से ही अपनी सरकारी गाड़ियों का काफिला और स्टाफ लौटा दिया है। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है।

हरियाणा के सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपिंदर  हुड्डा का बयान सामने आया है। दोनों ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये स्वार्थ के लिए किया गया गठबंधन था, जो अब टूट चुका है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिय था।  इस बार बीजेपी के इशारे पर जेजेपी और आईएनएलडी वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आएंगे। हुड्डा आगे कहते हैं, "चक्रव्यूह रचा जाएगा। प्रदेश में परिवर्तन को रोकने के लिए चक्रव्यूह रचा जाएगा। पिछली बार तो आप भी नादान थे, हम भी नादान थे। अब आप भी समझ चुके हो। हम भी समझ चुके हैं।"  वहीं हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के कैबिनेट सहित इस्तीफ़ा देने को लेकर कांग्रेस नेता और हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन को स्वार्थ के लिए बनाया गठजोड़ कहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static