मनचलों की करतूत, लड़कियों के कॉलेज के आगे लगा रहे थे चक्कर, पुलिस कार को भी मारी टक्कर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 05:10 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर में कुछ मनचले पुलिस के हत्थे चढ़ हैं। आरोपी काफी समय से गर्ल्स कॉलेज के आसपास के चक्कर लगा रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी। जिसक बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी भिड़ गए औऱ पुलिस गाड़ी को ही टक्कर मार दी। आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने अपनी मुस्तैदी नहीं छोड़ी और मनचलों का पीछा करती रही और कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया।

हांलाकि ये पहली बार नहीं है कि जब ऐसे मनचलों को पुलिस ने सबक सिखाया है इससे पहले भी यहां विशेष अभियान चला चुकी है। लेकिन मनचले अपनी हरकतों से फिर भी बाज नहीं आते।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static