संत कबीर साहेब प्रगट दिवस पर नवनिर्मित कबीर आश्रम का उदघाटन

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 12:15 PM (IST)

पलवल(दिनेश कुमार):  पलवल के गांव धतीर में कोली समाज पलवल द्वारा आयोजित संत सम्राट कबीर साहेब प्रगट दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि कबीरदास जी एक महान संत थे। जिनके विचार आज भी हमारे समाज को व्यवहारिक ज्ञान देते हैं। उन्होंने अपने दोहो में गुरू-महिमा व ईश्वर-महिमा आदि का वर्णन बड़ी आत्मीयता से किया है। 
PunjabKesari
महात्मा कबीर समाज में फैले आडम्बरों के सख्त विरोधी थे। उन्होंने लोगों को एकता के सूत्र का पाठ पढ़ाया। उनके दोहे इंसान को जीवन की नई प्रेरणा देते हैं। उनके दोहे इंसान को जीवन की नई प्रेरणा देते हैं। दीपक मंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 
PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने देश के गौरव को बढाने का काम किया है। मोदी जी युवाओं की पहली पसंद है। युवाओं ने मोदी को दोबारा से देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार द्वारा पलवल जिला के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। कोली समाज विकास समिति पलवल ने दीपक मंगला सहित अन्य सभी अतिथियों का फुलमालाएं पहनाकर व पगडी बांधकर तथा स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया। 
PunjabKesari
इस अवसर पर संस्था ने एक मांगपत्र भी मंगला के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्रा कुमारी कंगना ने संत कबीर के दोहे प्रस्तुत किए: एसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय। औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होय।। बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर। पंथी को छांया नहीं, फल लागे अति दूर।। दु:ख में सुमिरन सब करै, सुख में करै न कोय। जो सुख में सुमिरन करै, तो दु:ख काहे को होय।। चलती चक्की देखके, दिया कबीरा रोय। दो पाटन के बीच में, साबुत बचा न कोय।।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Related News

static