Kurukshetra: शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा बोहली साहिब पहुंचे सीएम सैनी, बोले- गुरुओं की विरासत को संभाल कर रखें

punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 08:40 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : पिहोवा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरुद्वारा बोहली साहिब में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने माथा टेका और रुमाला भी चढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज पिहोवा के ऐतिहासिक गुरुद्वारे मैं शहीदी दिवस पर आया हूं। आज मुझे आज मौका मिला है। गुरुओं ने समाज और धर्म के लिए बड़ी कुर्बानियां दी है। आने वाले समय में हम गुरुओं की विरासत को संभाल कर रखें। गुरुओं का एक म्यूजियम पूरी दुनिया में बनाया जाएं, जहां पूरी दुनिया से देखने आए। कुरुक्षेत्र के अंदर जल्दी बनाने का काम करेंगे।

सीएम ने कहा कि आने वाली पीढियों के लिए एक अलग रास्ता दिखाया है। अपने धर्म की रक्षा के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। जालिम मुगलों ने गुरु अर्जन देव को बड़ी यातनाएं दी थी, मगर धर्म के लिए एक कदम भी पीछे नहीं हटे हैं। आज उन्हीं का शहीदी दिवस देश भर में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी हरियाणा सरकार लगातार गुरुओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।समाज को गुरुओं ने एक अलग रास्ता दिखाया है। चिला साहिब गुरुद्वारा की जमीन को हमने गुरु के नाम करने का काम किया है। लोहगढ़ साहब  में बाबा बंदा सिंह बहादुर के लिए भी हमारी सरकार ने बहुत काम किए हैं। आने वाले समय में हम गुरुओं की विरासत को संभाल कर रखें गुरुओं का एक म्यूजियम पूरी दुनिया में पूरी दुनिया से देखने आए कुरुक्षेत्र के अंदर जल्दी बनाने का काम करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static