Haryana के इस जिले में ज़मीन का बदलेगा नक्शा, हाई-टेक ड्रोन से होगा 1122 हेक्टेयर का सर्वे

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 02:01 PM (IST)

करनाल: हरियाण के करनाल जिले के गांव कोहंड की ज़मीन का अब हाई-टेक ड्रोन सर्वे कराया जाएगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। इस परियोजना के तहत करीब 1122.60 हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तृत सर्वे कर वर्तमान भूमि उपयोग (ईएलयू यानी एग्जिस्टिंग लैंड यूज) प्लान तैयार किया जाएगा।

जारी टेंडर नोटिस के अनुसार, चयनित एजेंसी को ड्रोन के जरिए पूरे क्षेत्र का एरियल सर्वे करना होगा और जीआईएस व ऑटो-कैड प्लेटफॉर्म पर विस्तृत लैंड यूज़ प्लान तैयार करना होगा। इसमें सड़कों, रेलवे लाइन, बिजली लाइनों, भवनों, पानी के स्रोतों, सरकारी जमीन व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर की सटीक मैपिंग शामिल होगी।

 
सर्वे में पक्की-कच्ची सड़कें, नहरें, नाले, तालाब, पेड़-पौधे, बाउंड्री वॉल, बिजली के पोल, पाइपलाइन जैसी सभी भौतिक संरचनाओं को चिह्नित किया जाएगा। साथ ही सजरा (कैडस्ट्रल) मैप के साथ इन्हें जोड़ा जाएगा, जिससे भविष्य की प्लानिंग में सटीकता बढ़ेगी। इच्छुक एजेंसियों को टेंडर नोटिस जारी होने के 10 दिनों के भीतर करनाल स्थित जिला टाउन प्लानर कार्यालय में हार्ड कॉपी के रूप में आवेदन जमा करना होगा। तकनीकी और वित्तीय बिड अलग-अलग जमा करनी होंगी और देरी से आए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static