प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए मन बना लिया है: बलराज कुंडू

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 04:56 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत): शहर के विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि  प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। इससे नए लोगों को विधानसभा में पहुंचने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग के लोग परेशान है। इसलिए प्रदेश में नई सरकार की गठन जरुरी है।   

बता दें कि विधायक बलराज कुंडू अपनी जन जागृति यात्रा के साथ बाढड़ा हलके से दादरी हलका में प्रवेश किया। दादरी शहर से होते हुए रोहतक रोड, रावलधी सहित कई गांवों से होकर गांव सांजरवास में रात्री ठहराव करेगी। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से युवा, बुजुर्ग व महिलाएं आगे बढ़े। बलराज कुंडू ने जगह-जगह यात्रा संबोधन करते हुए समर्थन मांगा और सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

मीडिया से बात करते हुए बलराज कुंडू ने कहा कि सभी पार्टियों पुराने ढर्रे पर चाटूकारों को टिकट देकर गुलाम बनाकर सत्ता का मजा लूट रहे हैं। हरियाणा में 2024 का विधानसभा चुनाव निर्णायक होगा और नई पीढी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। हरियाणा की जनता को सत्ता परिवर्तन जगाने के लिए पद यात्रा पर निकले हैं। जग जागृति यात्रा के बाद हरियाणा के राजनीतिक हालात बदलेंगे। नई राजनितिक सोच के साथ 50 की फौज विधानसभा में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हरियाणा की जनता ने नकारा दिया है। यहीं कारण है कि गोहाना में अमित शाह की रैली फेल हुई है। इस सरकार से समाज के लोगों के अंदर काफी रोष है। प्रत्येक हलके में बलराज कुंडू की सोच के अनुरूप ऊर्जावान प्रत्याशियों को मौका दिया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static