Haryana के इस गौशाला की तस्वीरें चौंकाने वाली, कुत्ते और जंगली जानवर नोच रहे है गोवंश को...मरे हुओं का हो रहा ये हाल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 04:55 PM (IST)

यमुनानगर(परवेज खान): यमुनानगर के बनियावाला गांव की इस गौशाला की तस्वीरें चौंकाने वाली हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां गोवंश के चारे, दवाई और साफ-सफाई का समुचित इंतजाम नहीं है। कई गायें और बछड़े बीमार हालत में पड़े हैं, जिनकी समय पर देखभाल नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। सबसे गंभीर आरोप यह है कि मरने के बाद गोवंश के शवों को नियमों के तहत दफनाने या उचित निस्तारण करने के बजाय नदी में फेंक दिया जाता है। इससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है और आसपास के इलाकों में दुर्गंध फैल रही है। 

PunjabKesari
ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे पड़े शवों को कुत्ते और जंगली जानवर नोचते नजर आते हैं, जो बेहद दर्दनाक और शर्मनाक दृश्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गौशाला में ही ऐसी लापरवाही होगी तो फिर गोवंश की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

PunjabKesari

उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। गौशाला के साथ लगते आश्रम के कर्मचारियों ने बताया कि गौशाला की देखरेख का जिम आश्रम के पुजारी के पास है फिलहाल वह बाहर गया हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारी तरफ से पूरी कोशिश रहती है कि गोवंश का पूरा ख्याल रखा जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static