सावधान हरियाणावासियों...फिर होगी बारिश, मार्च में दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड, लोगों को निकालने पड़े रजाई-कंबल

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 08:11 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ठंड हो गया है। बारिश के बाद दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार कई जिलों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

फिर एक्टिव होगा एक औऱ पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में एक्टिव होगा, जिसका असर 27 मार्च तक रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में जो अभी बारिश हुई वो 200 एमएम तक दर्ज की गई थी। इस कारण गेहूं की फसल में नुकसान देखने को मिला था। अब फिर बारिश और आंधी के कारण फसल को और नुकसान हो सकता है।

छाए रहेंगे बादल 

वहीं 22 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी। इसके बाद 25 मार्च की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे 26-27 मार्च को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार औसतन 4.9°C तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कई जिलों में यह गिरावट 7°C तक पहुंच गई। भिवानी में सबसे अधिक 28.3°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि हिसार, करनाल, गुरुग्राम और अंबाला समेत अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे रहा। लगातार बादल और ठंडी हवाओं के कारण धूप का असर कम हुआ, जिससे दिन में गर्मी से राहत मिली।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static