आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप- ''पुलिस ने गलत तरीके से पकड़ा और बोले अपशब्द'', ज्ञापन देने से रोकने पर बवाल

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 08:44 PM (IST)

पानीपत(सचिन):  अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। जिला सचिवालय में मौजूद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपने जा रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने बाहर ही रोक लिया, तो माहौल गर्मा गया। आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की जिला प्रधान संतोष रावल ने महिला पुलिसकर्मियों पर टॉर्चर करने और सीआईए (CIA) कर्मी पर गलत तरीके से पकड़ने व अपशब्द कहने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुबह से ही करनाल जिला सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ताओं को पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जिला सचिवालय के अंदर मौजूद हैं, तो वे अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए सचिवालय परिसर में प्रवेश करने लगीं।

PunjabKesari

गेट पर रोका, धक्का-मुक्की और बदसलूकी के आरोप

सचिवालय के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस बल ने आंगनवाड़ी वर्करों को अंदर जाने से रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यूनियन की जिला प्रधान संतोष रावल ने पुलिस कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि हमें जानबूझकर जबरदस्ती रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ टॉर्चर और धक्का-मुक्की की, जबकि एक सीआईए कर्मी ने अपशब्द कहे और गलत तरीके से पकड़ा।
 

 PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static