असली बिखराव कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है, जहां मंत्रियों और विधायकों में कोई समन्वय नहीं है : भूपेंद्र हुड्डा
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 01:33 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि असली बिखराव कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है, जहाँ मंत्रियों और विधायकों में कोई समन्वय नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और संगठन लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
हुड्डा ने हांसी के चनैत गांव में चल रहे पानी के विवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों के साथ धोखा हुआ है और पीने का पानी उपलब्ध कराना पूरी तरह सरकार की जिम्मेदारी है। एचटेट (HTET) परीक्षा में सामने आईं।
गड़बड़ियों और प्रश्न दोहराए जाने के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ऐसे काम करती है ताकि नौकरियों की प्रक्रिया को लटकाया जा सके और युवाओं को रोजगार न देना पड़े। राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रम और चंपत राय के इस्तीफे की खबरों पर उन्होंने कहा कि इस मामले में लगे आरोपों की उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए।
हुड्डा ने जोर देकर कहा कि जब निर्माण समिति के अध्यक्ष ने खुद अनियमितताओं की बात स्वीकारी है, तो सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में इसकी निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच होना बेहद जरूरी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)