गुड़गांव के विकास में उत्तराखंड वासियों की भी भूमिका: नवीन गोयल

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 07:13 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की सामाजिक संस्था कुमाऊं भ्रातृ मंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में उनके द्वारा किए समाजहित में किए गए नेक कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


इस अवसर पर नवीन गोयल ने उत्तराखंड के लोगों के इस सम्मान का सदा मान रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग व्यवहार कुशल और कर्मयोगी हैं। जहां भी जाते हैं, वे अपनी देवभूमि की संस्कृति को भी आगे बढ़ाते हैं और स्थानीय लोगों के साथ भी घुल-मिलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के नाम पर उत्तराखंड में धार्मिक स्थल केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, मनसा देवी, यमुनोत्री, गंगोत्री, नीलकंठ, भीम ताल, नैनी माता मंदिर आदि प्रसिद्ध हैं। उत्तराखंड में ही सियाचीन बॉर्डर के पास देश का अंतिम गांव माना है। सभी स्थल ऐतिहासिक हैं। ऐसी धरती से लोग यहां आकर रह हैं। वे अपना पेट पालने के साथ गुड़गांव के विकास में भी भूमिका निभा रहे हैं। बहुत से लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं तो बहुत से कॉरपोरेट जगत में ऊंचे पदों पर आसीन हैं। हर काम में उनकी भूमिका है। नवीन गोयल ने कहा कि कुमाऊं प्रांत मंडल द्वारा दिए गए सम्मान के वे सदा ऋणी रहेंगे।

कुमाऊं प्रांत मंडल के प्रधान सुरेश चंद्र काला, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, महासचिव करण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, लेखाकार ध्यान सिंह रावत, धर्मशाला प्रबंधक गोविंद सिंह गढिय़ा, संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत, मंडल संरक्षक केशव दत्त शर्मा, धीरज सुयाल, प्रकाश सती, हरीश कुवार के अलावा महेंद्र मेहरा, कैलाश जीना, नंदन रावत, राजेंद्र रावत आदि ने नवीन गोयल का सम्मान किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static