हांसी की ग्रीन सिटी में शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा का अनावरण गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में कल होगा

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2023 - 10:07 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हांसी कुंदनापुर रोड पर ग्रीन सिटी, सेक्टर 2 में शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मृति पार्क में स्थापित शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा का अनावरण 19 फरवरी को प्रातः 10:15 बजे किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर सौरभ कथूरिया ने बताया कि अनावरण गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में होगा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की अध्यक्षता  व संयोजन वरिष्ठ पत्रकार संजय भुटानी का रहेगा।

डायरेक्टर सौरभ कथूरिया ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का विशेष संबोधन रहेगा । कथूरिया ने बताया कि पिछले दिनों  वरिष्ठ पत्रकार एवं  श्रीमती सत्या-श्री चरणजीत भुटानी  स्मृति संघ के संयोजक संजय भुटानी ने इस कॉलोनी में शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा लगाए जाने का  प्रस्ताव रखा, जिसे कॉलोनी की सोसायटी ने तुरंत स्वीकार करते हुए जयपुर में प्रतिमा बनाने का ऑर्डर कर दिया।  उन्होंने बताया कि  ग्रीन सिटी में शहीद मदन लाल ढींगड़ा की स्मृति में पार्क का नामकरण किया गया है और इसी पार्क में जयपुर से विशेष रूप से बनवाई गई उनकी प्रतिमा स्थापित  की गई है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कई गणमान्यजन मौजूद रहेंगे और  शहीद मदन लाल ढींगड़ा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static