हरियाणा में मौसम फिर से ले सकता है करवट

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 05:03 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी): हरियाणा में ठण्ड का कहर जारी है और हिसार में तापमान कई दिनों से सामान्य से नीचे चल रहा है। जिसके चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बढ़ती ठड और घने कोहरे के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

PunjabKesari, weather, winter, rain, fog, latest news

चौधरी चरण सिंह हरियणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक का कहना है कि हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। 12 जनवरी को प्रदेश में फिर से बारिश हो सकती है और बारिश के बाद धुंध भी पड़ सकती है। वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है की किसान अपनी फसलों में अभी सिचाई रोक दें। उन्होंने कहा की बारिश गेंहू की फसल के लिए वरदान सिद्ध हो सकती है लेकिन सरसों और फल दार पोधों के लिए नुकसान हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static