Crime in Haryana: महिला को जबरदस्ती करने का विरोध पड़ा भारी, सिरफिरे ने कर दिया लहूलुहान
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 11:16 AM (IST)

कोसली (रेवाड़ी):महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए भले ही कानून सख्त कर दिए गए हो लेकिन अपराधों में कमी नहीं आईं। ऐसा ही एक वाक्या कोसली के गांव नया गांव साहदत नगर में सामने आया हैं। महिला को अकेला देख युवक घर में छुपा और मौका पाकर उसे पिछले से जकड़ लिया। जबरस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। लेकिन महिला के मना कर देने पर युवक ने महिला पर एक के बाद एक चाकुओं से ताबड़तोड़ कर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से नो दो ग्यारह हो गया। गंभीर हालत में महिला को कोली स्थित नहर पीएससी में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में रैफर कर दिया जहां महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।
दरअसल, नया गांव साहदत नगर निवासी महिला बिंदु पूर्व राज्यमंत्री बिक्रम यादव के पीए देवेंद्र यादव की पत्नी हैं। कल उन्हें यह शादी समारोह था। घर के सभी मर्द बारात चले गए और महिला वापस घर लौट आई। लेकिन आरोपी युवक अजीत पहले से ही घर में छुपा बैठा था। जैसे ही महिला घर में आई तो उसने उसे पीछे से पकड़ लिया और जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए फोर्स करता रहा। लेकिन जब महिला ने उसे मना कर दिया तो उसने एक के बाद एक चाकू से कर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। कोसली थाना पुलिस ने अस्पताल जाकर महिला के दिए गए बयान के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी युवक की धरपकड़ शुरू कर दी है।