हरियाणा में आज भी होगी भारी बारिश, कई जिलों में चलेंगी तेज हवाएं...मौसम विभाग का अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2023 - 11:00 AM (IST)

डेस्क : हरियाणा में आज भी झमाझम बारिश का दिन है। बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की आशंका अगले तीन घंटों में कई जिलों में अलर्ट जारी है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी में अलर्ट जारी है। महेंद्रगढ़ में भी मौसम से बदलाव का अलर्ट है। 

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ेगा। वर्तमान में नारनौल, महेंद्रगढ़ व आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता के साथ तूफान की आशंका है। आज अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत व पानीपत में भारी बारिश की संभावना भी जताई जा चुकी है। यहां गरज चमक के साथ हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा में कल मानसून ने दस्तक दी थी। जीटी रोड बैल्ट के जिलों फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला तक बारिश हुई। इसके अलावा झज्जर व महेंद्रगढ़ में भी खूब पानी बरसा। रात से ही प्रदेश में मौसम अब राजस्थान से स्टे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व नूंह में बदला हुआ है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static