हरियाणा : जून और जुलाई में पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 12:25 PM (IST)

हिसार: मई के महीने में सिर्फ एक सप्ताह ही गर्मी का अहसास हुआ था। पूरा महीना ठंडा रहता था, लेकिन अब जून के महीने में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार जून और जुलाई के महीने में भीषण गर्मी पड़ेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 बता दें कि जून के महीने में प्रदेश में मौसम को लेकर कोई अच्छी खबर नहीं है। इस बार 80 फीसदी कम बारिश की संभावना है। इसका सीधा असर राज्य में धान की रोपाई पर पड़ेगा। मई के महीने में सामान्य से 71 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। कैथल भी इससे अछूता नहीं रहा। कम बारिश के कारण जून में प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी। जून की शुरुआत तक नौतपा में अधिकतम तापमान बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जून में दिन और रात के तापमान में सामान्य से एक और दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static