दिनदहाड़े चोरों का तांडव ; रिटायर्ड CMO के घर को बनाया निशाना, 10 तोला सोना और नकदी ले उड़े

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 04:21 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पॉश इलाके सेक्टर-7 में चोरों ने दिन के उजाले में एक सूने मकान को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। यहां सेक्टर-7 के रहने वाले एक रिटायर्ड CMO के घर पर दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से लगभग 10 तोले सोना सहित 10000 की नगदी चोरी कर ली है।

पीड़ित डॉक्टर जगमाल ने जानकारी देते हुए कहा कि वह कुरुक्षेत्र सेक्टर 7 में मकान नंबर 642 में अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह घर पर मौजूद नहीं थे। उनके पड़ोसी ने उनको फोन पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जिसके बाद वह घर पहुंचे और घर पर आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। 

घर के अंदर चेक किया तो पता चला कि घर से 2 सोने की चैन जो लगभग 8 से 10 तोला थी और ₹10000 नगदी घर से चोरी हुई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और कार्यवाही की मांग की है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static