यमुनानगर में चोरों ने गुरुघर को बनाया निशाना, 8 लाख के कैश पर किया हाथ साफ, CCTV में दिखे

punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 03:10 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर जिले के बलाचौर गांव में देर रात चोरों ने एक गुरुद्वारे को अपना निशाना बनाया। चोर 3 गुल्लकों से करीब 8 लाख का कैश उड़ा लिया। आरोपी घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए हैं। वहीं गांव वालों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी देते हुए बलाचौर गांव निवासी ग्रामीण त्रिलोचन सिंह ने बताया कि वह रोज सुबह 3 बजे गुरुद्वारे में पाठ करने के लिए आते हैं। आज सुबह जब वह गुरुद्वारें में आए तो गुल्लक टूटे हुए थे, ध्यान से देखने पर सारा कैश गायब मिला। त्रिलोचन सिंह ने बताया कि गांव में जाक चोरी की घटना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि ये गुल्लक करीब 16 महीने से नहीं खोले गए थे। चोर इन गुल्लकों से करीब 8 लाख रूपये ले गए। 

PunjabKesari

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी जगदीश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि हमें गुरुद्वारा में चोरी की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने शक जताया है कि इस चोरी में 5 से 6 चोरों का हाथ हो सकता है। फिलहाल 3 संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static