बहादुरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया तीसरा गणपति उत्सव

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 01:58 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़): बहादुरगढ में तीसरा गणपति उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में भगवान गणेश के स्वागत के लिए खूब साज सज्जा की गई।गणपति धाम में स्थापित भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा को भी बड़ा सुंदर और मनमोहक तरीके से सजाया गया।  सांखोल गांव से लेकर गणपति धाम तक महिलाओं ने भगवान गणेश के स्वागत में कलश यात्रा निकाली। 74 फुट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने कलश रख महिलाओं ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। 
PunjabKesari
महामंडलेश्वर श्री स्वामी गणेशानंद गिरी महाराज ने भगवान गणेश की कथा सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। गणपति धाम के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने बताया कि लगातार तीसरी बार गणपति उत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। हरियाणा की सबसे बड़ी और भारत की दूसरी सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा यंहा स्थपित है और जो भी भक्त सच्चे मन से यंहा प्रार्थना करता है। उसकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। भगवान गणेश के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की काफी भीड़ भी उमड़ी हुई है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static