हरियाणा के इस शहर को मिलीं 5 और नई इलेक्ट्रिक बसें, अब 23 जगह बनेंगे बस क्यू शेल्टर

punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 08:47 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है। पर्यावरण के अनुकूल लोकल परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अम्बाला में पांच नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें (E-buses) लोकल रूट पर जोड़ी गई हैं। इससे पहले यहां 10 ई-बसें संचालित हो रही थीं। नई बसों के जुड़ने के बाद अब कुल 15 इलेक्ट्रिक एसी बसें शहर में दौड़ेंगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और पर्यावरण-सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।

परिवहन मंत्री ने बताया कि ये सभी बसें पूरी तरह वातानुकूलित और प्रदूषण-मुक्त हैं। उन्होंने कहा कि महानगरों की तरह अब अम्बाला की लोकल बस सेवा भी पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली और आधुनिक स्वरूप में विकसित की जा रही है।

विज ने यह भी जानकारी दी कि यात्रियों की सुविधा के लिए 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण कार्य जारी है। इन शेल्टरों में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ लाइट और पंखे की सुविधा भी होगी, ताकि गर्मी या बारिश के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो।

इन बस क्यू शेल्टरों का निर्माण कैपिटल चौक, चुंगी चौक, डिफेंस कॉलोनी, सिविल अस्पताल, सुभाष पार्क, महेशनगर, नन्हेड़ा, बब्याल, दलीपगढ़ समेत 23 प्रमुख स्थानों पर किया जा रहा है।

इन रुटों पर चल रही लोकल बस सेवा

  • अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट
  • अम्बाला शहर – सुभाष पार्क – नन्हेड़ा 
  • अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – बब्याल – बोह 
  • अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – डिफेंस कालोनी – कलरहेड़ी – पंजोखरा साहिब 
  • अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – कोटकछुआ 
  • अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ी – कैंट – बलदेव नगर – एमएम अस्पताल 
  • अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – करधान – ब्राहम्ण माजरा 
  • अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – शाहपुर – दुखेड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर 
  • अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – उगाड़ा – बाड़ा – तेजा मोहड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर 
  • अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ा – बड़ौला – मालवा  
  • (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static