ये है हरियाणा का सबसे अमीर जिला, प्रति व्यक्ति आय जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 05:24 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा का गुरुग्राम देश का दूसरा सबसे अमीर जिला बन गया है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आधार पर यहां की औसत आय का अनुमान लगभग 9.05 लाख रूपये लगाया गया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि गुरुग्राम न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत के तेजी से विकसित होते जिलों में से एक है।

गुरुग्राम को देश का प्रमुख आईटी और कॉरपोरेट हब माना जाता है। यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों, फाइनेंस सेक्टर और रियल एस्टेट के विकास ने जिले की आर्थिक वृद्धि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। शहर के कई इलाकों में जमीन की कीमतें मेट्रो शहरों के समान स्तर पर हैं।

फरीदाबाद दूसरे नंबर पर

हरियाणा के आर्थिक दृष्टिकोण से गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों अग्रणी जिले हैं। जहां गुरुग्राम प्रति व्यक्ति जीडीपी में सबसे आगे है, वहीं फरीदाबाद औद्योगिक और विनिर्माण क्षेत्र में बड़ा योगदान दे रहा है।

भारत में ये तय करता है GDP

देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की गणना सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा की जाती है। यह संस्था भारत के आर्थिक आंकड़े एकत्र कर 3 विधियों- उत्पादन, व्यय और आय विधि के माध्यम से GDP का निर्धारण करती है।

गुरुग्राम की यह उपलब्धि हरियाणा की औद्योगिक प्रगति और निवेश-अनुकूल वातावरण का प्रतीक मानी जा रही है, जो राज्य को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में एक मजबूत स्थिति प्रदान कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static