गर्ल फ्रेंड के साथ होटल में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 02:21 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-14 एरिया में गुरुग्राम बस स्टैंड के निकट स्थित एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस को होटल के कमरे से दवाइयों का खाली रैपर मिला है। आशंका है कि दवाइयों के ओवरडोज से व्यक्ति की मौत हुई है। आगामी 12 मार्च को मृतक के बेटे की शादी भी है। शादी के घर में अचानक मौत से मातम छा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी अनुसार, सोहना के एक गांव का रहने वाला 56 वर्षीय व्यक्ति एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। वह अपनी स्कूल की फ्रेंड के बस स्टैंड के पास होटल में रुका हुआ था। महिला के अनुसार, अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ, तो उसने तुरंत दर्द वाली जगह को दबाया और राहत देने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। महिला ने तुरंत डॉक्टर और पुलिस को कॉल किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर से मौत की पुष्टि हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया, जिसमें किसी अन्य कारण की संभावना से इनकार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता लग सकेगा।