Bomb Threat: अंबाला से दिल्ली तक रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आए धमकी भरे मेल

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 04:00 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में रेलवे ट्रैकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। कल यानि  24 अप्रैल को 8:11 मिनट पर अंबाला से लेकर दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पर धमाके करने की धमकी दी गई है। इसके अलावा पंजाब में भी लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर में रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी दी गई है। 

ईमेल के माध्यम से भेजी गई इस धमकी में हरियाणा के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। ईमेल में कहा गया है कि 24 अप्रैल को अपने बच्चों को स्कूल में मत भेजो और रेल से सफर मत करो। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static