दिल्ली में वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे तीन बदमाश, पुलिस को देखते ही फ्लाईओवर से लगा दी छलांग
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 01:57 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): विदेश में बैठे अपराधियों के इशारे पर गुड़गांव सहित दिल्ली एनसीआर में वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को अपराध शाखा फर्रूखनगर ने काबू कर लिया है। जब पुलिस ने आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया तो एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बच के भागने के चक्कर में फ्लाईओवर से कूद गया और घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तीनों अपराधियों को काबू कर लिया और घायल हुए अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को विदेशी हथियार भी मिले हैं जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि सूचना के आधार पर अपराध शाखा फर्रूखनगर की टीम गांव गढ़ी पहुंची थी जहां से अभय उर्फ मोलड़ को काबू कर किया गया। उससे पूछताछ करने के बाद आरोपी सागर और जतिन को काबू करने के लिए कुंडली मानेसर पलवल रोड पर पहुंची जहां से सागर ने पुलिस को देखकर फ्लाईओवर से ही छलांग लगा दी जिसमें वह घायल हो गया। इस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और जतिन को मौके से ही काबू कर लिया।

प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल बरामद हुई हैं। जांच के दौरान सामने आया कि यह पिस्टल चाइना की बनी हुई हैं। इसके अलावा टीम ने आरोपियों के कब्जे से 5 कारतूस भी बरामद किए हैं। सेक्टर-10 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। एसीपी नवीन शर्मा की मानें तो आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह दिल्ली में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और यह हथियार उन्होंने इसी वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर अवैध वसूली, रंगदारी के लिए रेकी करते थे और लोगों में डर का माहौल पैद करते थे। जांच आरोपी जतिन के खिलाफ दिल्ली में पहले भी केस दर्ज है। फिलहाल मामले की जा रही है