फरीदाबाद में बंदर-भालू गिरोह के 3 बदमाशों का सिर मुंडवाकर बाजार में घूमाया, लंगडाते हुए चलते दिखे तीनों

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 11:31 AM (IST)

फरीदाबाद : फरीदाबाद में पुलिस ने बंदर-भालू गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका सिर मुंडवाया और फिर बीच बाजार में परेड निकाली गई। तीनों आरोपी लंगडाते हुए चलते दिखे। 

जमीन को लेकर युवक की तोड़ी थी टांगें

दरअसल 17 अप्रैल को आरोपियों ने जमीन को लेकर एक युवक पर हथौड़े और डंडों से वार कर उसके पैर टांगें तोड़ी थी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को बीती रात गिरफ्तार किया। सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने कहा कि आरोपियों पर इस कार्रवाई का मकसद लोगों के दिलों से अपराधियों का डर खत्म करने और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। मामला 17 अप्रैल का है जब बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी निवासी प्रवीण सुबह घर से निकले तो 4-5 बदमाशों ने उनके पैर तोड़ दिए।

प्रवीण के भाई नरेश के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया है कि उसके पैरों की हड्डियां बुरी तरह कुचली गई हैं। यदि हालत नहीं सुधरी तो पैर काटने पड़ सकते हैं। जांच में सामने आया कि गैंग के मुख्य आरोपी बंदर उर्फ विजेंद्र और भालू उर्फ बलराज थे। इनके साथ उनके भतीजे हर्ष (25), सेबिन (27) और आर्यन (26) भी इस हमले में शामिल थे। 200 गज जमीन को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों ही उस जमीन पर अपना कब्जा चाहते हैं। क्राइम ब्रांच ने हर्ष, सेबिन और आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने उनका सिर मुंडवाकर उसी इलाके में परेड निकाली, जहां वारदात हुई थी। बंदर और भालू दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। इन पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static