काल बनी जींद-बरवाला रोड: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे युवक समेत 3 की दर्दनाक हादसे में मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 08:05 AM (IST)

हांसी: गांव मिर्चपुर के पास बरवाला-जींद रोड पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खेड़ी जालब निवासी कपिल (30), खेड़ी लोहचब निवासी मोहित (33) और जींद जिले के इटल गांव निवासी विजय (32) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार कपिल और मोहित बुधवार को किसी काम से बाइक पर जींद गए थे। देर शाम दोनों बाइक से जींद से अपने गांव लौट रहे थे। मिर्चपुर के पास बरवाला जींद रोड पर उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर इटल निवासी विजय सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद

अस्पताल में ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था विजय
मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी खेता राम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। विजय बरवाला अस्पताल में बिजली कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था और ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static