दादी की अस्थियां विसर्जित करने गए तीन युवक यमुना नदी में डूबे, एक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 03:05 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में ऐसा मामला सामने आया जहां दादी की अस्थियां विसर्जित करने गए तीन युवक यमुना नदी में डूब गए जिन्हें कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से बाहर निकाला। इनमें एक युवक की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में छायंसा गांव स्थित यमुना नदी के घाट की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 

थाना प्रभारी रणवीर सिंह की मानें तो फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी से एक परिवार के लगभग 12 लोग बल्लभगढ़ के छायंसा यमुना घाट पर गए थे। इनमें से तीन युवक अस्थियां विसर्जित करने के बाद यमुना नदी में नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते यह तीनों युवक नदी में डूब गए। परिवार के लोगों के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने तीनों युवकों को नदी से निकलना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 6 घंटे में तीनों को नदी से बाहर निकला गया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस की मानें तो मृतक का नाम दीपक था, जबकि यमुना नदी में डूबने वाले बाकी दो युवकों में सुमित और अमित शामिल है। थाना प्रभारी की मानें तो मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static