फरीदाबाद में सीवर के गड्ढे में बाइक समेत गिरे दो युवक, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 11:52 AM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक समेत दो युवक गिर गए। हादसे में दोनों युवकों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेत नहीं होने के कारण बाइक सवार गहरे गड्ढे को नहीं देख सके। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन का निर्माण कार्य बारिश शुरू होने से पहले पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन लापरवाही के चलते काम अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि खुले गड्ढे आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं और यदि समय रहते इन्हें नहीं भरा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।