कांग्रेस पार्टी का ठग नेता गिरफ्तार, महिला के साथ अश्लील बातें करने और 20 लाख रुपए मांगने का आरोप
punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2023 - 12:59 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक ) : सोनीपत की सेक्टर 27 थाना पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के ठग नेता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेता सोनीपत के गांव फरमाना का रहने वाला कर्मबीर है। गिरफ्तार कांग्रेस नेता कर्मबीर फरमाना पूर्व में रह जिला कांग्रेस पार्टी में राजीव गांधी पंचायती प्रकोष्ठ का अध्यक्ष रह चुका है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के रहने वाले एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सोनीपत के गांव फरमाना निवासी कर्मबीर ने उसके साथ पर फोन पर अश्लील बातें की हैं और उसे प्लॉट दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी भी की है। शिकायत के आधार पर सेक्टर 27 थाना पुलिस ने आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कांग्रेस नेता कर्मबीर फरमाना पूर्व में रह जिला कांग्रेस पार्टी में राजीव गांधी पंचायती प्रकोष्ठ का अध्यक्ष रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी पर हुडा विभाग में कई अवैध प्लॉट कटने के मुकदमे दर्ज हैं। अभी तक सामने आया है की आरोपी कर्मबीर पर पांच ठगी के मामले दर्ज हो चुके हैं।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड भर दिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
मामले में जानकारी देते हुए सेक्टर 27 थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया ने जानकारी दी गई सोनीपत के सेक्टर 14 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि सोनीपत के गांव फरमाना निवासी कर्मवीर फरमाना ने उसे फोन पर अश्लील बातें की हैं और उसी के साथ उसे प्लॉट दिलवाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी भी की है। मुकदमा चौथा महीने में दर्ज हुआ था और आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार किया गया है। कर्मबीर पर पांच मामले और ठगी के दर्ज हो चुके हैं और हुड्डा विभाग में अवैध प्लॉट काटने का भी मुकदमा इसी पर है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

दो दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, हार्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम में होंगी शामिल

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव