Weather Alert : हरियाणा के इन 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40 से 60 KM की रफ्तार से चलेगी हवा
punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 04:36 PM (IST)

डेस्क : हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में अब देर शाम तक कई जिलों में लोगों को आंधी-तूफान व बारिश का सामना करना पड़ेगा। हिसार से लेकर सोनीपत के साथ मध्य हरियाणा के जिलों जींद, कैथल, फतेहाबाद में 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। बूंदाबांदी या बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग ने इन जिलों में शाम को ओरेंज अलर्ट जारी किया।
मौसम विभाग ने बताया है कि चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ हल्की आंधी आएगी। टोहाना से लेकर पानीपत तक के बीच के क्षेत्र में ओरेंज अलर्ट है। इन क्षेत्रों में हिसार, जींद, नरवाना, कैथल, कलायत, सफीदों, असंध, पानीपत, रोहतक, महम नारनौंद शामिल है। मौसम विभाग की ये चेतावनी शाम को 6 बजे तक के समय के लिए है। इस बीच कुछ और अपडेट होता है तो मौसम विभाग अल्पकालीन सूचना जारी करेगा।
हरियाणा में 11 जून की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के असर के आसार बन रहे हैं। इसके प्रभाव से 12 व 13 जून को अधिकतर जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना बन रही है। आईएमडी चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार 12 जून काे हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 13 जून को सिरसा, फतेहाबाद व हिसार को छोड़ कर शेष पूरे हरियाणा में बूंदाबांदी, बारिश, चमक बना रहेगा। इस दौरान कुछेक स्थानों पर आंधी की भी संभावना बन रही है। इससे पहले 10 व 11 जून को हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)