हरियाणा के 16 जिलों में आज फिर होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 31 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम
punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 10:49 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में मानसून एक्टिव होने से बारिश को लेकर अभी कोई राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है जबकि 16 जिलों में आज भी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।
बाढ़ वाले इलाकों में बीमारी का खतरा
हरियाणा में 11 जुलाई से बाढ़ के हालात बनने शुरू हो गए थे, अभी भी कई जगह जलभराव है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ने लगा है।
4 जिलों में बढ़ा डेंगू का खतरा
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, डेंगू मच्छर का लारवा तीन दिन में ही पनप रहा है। इस बार बारिश के बाद उमस तेजी से बढ़ी है, जो लारवा के पनपने के लिए अनुकूल है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। कहीं भी पानी जमा न होने दें। डेंगू से चार जिलों जींद, यमुनानगर, रोहतक व रेवाड़ी की हालत सबसे ज्यादा खराब है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)