कल टीकाकरण का विशेष मेगा कैंप, 70 जगह लगेंगे टीके

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 11:11 AM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले जिले में 18 प्लस की आबादी को करीब 59 परसेंट को सिंगल डोज लग चुकी है। डॉक्टरों की सोच है कि इस रफ्तार से टीकाकरण हुआ तो अगले दो माह में सभी को टीके लग जाएंगे। कल शुक्रवार को जिले में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग 70 जगह टीके लगाने के लिए विशेष कैंप लगाने जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग का टारगेट है कि शुक्रवार को करीब २५ हजार लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाना है। जिले के करीब 15 गांव में शतप्रतिशत लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। इससे साफ है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल बदल गया है और लोग खुद ही टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के शेड्यूल के अनुसार जिले में आज कोविशील्डव कोवैक्सीन की दूसरी डोज नागरिक अस्पताल में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से लगेगी। वहीं पीएीचसी धारूहेड़ा में ऑनलाइन बुकिंग से दूसरी डोज लगाई जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static