Bhiwani News: तेज आंधी के बाद हुई बारिश से पेड़ टूटे, कई मार्ग बंद...यातायात व्यवस्था भी हुई बाधित

punjabkesari.in Saturday, May 31, 2025 - 07:49 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत श्योरण): कड़कड़ाती गर्मी के बीच शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी के साथ तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान कई मार्गों पर पेड़  टूटने के कारण जहां यातायात व्यवस्था बाधित हुई वहीं बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। जिसके कारण लोगों को राहत के साथ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

बता दे कि शनिवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और जिले में तेज आंधी व बारिश आई। बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार बना रहा। वातावरण से तपिश गायब रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौजूदा गर्मी सीजन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा है। तेज आंधी के कारण जुई-ढिगावा रोड़, बाढड़ा व चरखी दादरी शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ टूटकर गिर गए।

 PunjabKesari

सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। वाहन चालक खेतों से अपने वाहनों को लेकर जाते हुए नजर आए। वहीं एक कार पर पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा बिजली के पोल पर पेड़ गिरने से पोल भी टूट गए है। डांडमा निवासी जितेंद्र व कारीमोद निवासी सचिन ने बताया कि तेज आंधी व बारिश से रोड के बीचों-बीच पेड़ टूटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई मार्ग बंद होने से लोगों को काफी परेशानियां हुई हैं। उन्होंने सड़क से शीघ्र पेड़ हटवाने की मांग की ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static