मां के साथ जा रही थी मासूम, झटका लगते ही सड़क पर गिरी, ट्रक ने कुचला

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 02:04 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): राजेश पायलट चौक के पास रविवार शाम को ऑटो में मां के साथ जा रही बेटी अचानक से बाहर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक बच्ची को कुचलता हुआ चला गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मां की शिकायत पर सेक्टर- 65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान दिल्ली के बिजवासन निवासी प्रियल के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में बिजवासन निवासी रागनी ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते है। रविवार को गुरुग्राम को ऑटो से सेक्टर- 56 से 65 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब वह राजेश पायलट चौक के पास पहुंची तो अचानक से बच्ची ऑटो से बाहर गिर गई। उसी दौरान ऑटो के पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक बच्ची को कुचलते हुए निकल गया। राहगीरों की सहायता से बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक ट्रक को मौके से लेकर फरार हो गया।थाना प्रभारी सेक्टर-65 रामबीर सिंह ने बताया कि ट्रक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static