झज्जर में हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसे, दो बाइक सवार युवकों की गई जान...दोनों परिवारों में शोक की लहर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 09:55 AM (IST)

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर जिले के सिलानी गांव के पास देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौत हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। 

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय दीपक पुत्र देवेंद्र,निवासी गांव सिलानी (झज्जर) और 31 वर्षीय नवीन पुत्र महेश,निवासी रेवाड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों हादसे अलग-अलग स्थानों पर हुए, लेकिन दोनों ही मामलों में अज्ञात वाहन चालकों ने टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। दोनों मृतकों के शवों को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static