मिसाल: कुर्सी छोड़ सड़क पर उतरे SDM अभिनव सिवाच, खुद लगाया झाड़ू...दंग रह गए दुकानदार

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 12:09 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़):  बहादुरगढ़ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एसडीएम अभिनव सिवाच खुद झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर आए। उन्होंने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। एसडीएम अभिनव सिवाच ने झज्जर रोड पर दुकानों के सामने पड़े कूड़े को खुद साफ किया और सफाई कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को पूरे शहर में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अभिनव सिवाच ने कहा कि शहर को साफ रखने के लिए जनभागीदारी भी जरूरी है। इसके लिए आम नागरिकों और एनजीओ को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने शहर के आम लोगों से अपील की है कि सड़कों पर कूड़ा-कचरा न फेंके, बल्कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए आने वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालें या शहर में बनाए गए कूड़ा घरों तक पहुंचाएं।

नगर परिषद के स्थायी और ठेके पर काम करने वाले 800 से ज्यादा सफाई कर्मचारी शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए लगातार काम करेंगे और यह स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static