जोहड़ मे डूबने से दो बच्चों की मौत, एक गंभीर

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 09:05 PM (IST)

पुन्हाना (ब्यूरो): पुन्हाना उपमंडल के गौधोला गांव में नहाते समय दो बच्चों की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई जबकि एक बच्चें को गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। सूचना पर पुन्हाना पुलिस मौके पर पंहुची और कार्रवाई मे जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव जोहड से निकाले गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के गौधोली गांव के पहाड की तलहटी में जोहड़ नुमा गहरे गड्ढे है जिनमें बरसात का पानी भरा हुआ है। दोपहर बाद गंाव के ही सौहिद पुत्र आजाद (13), शाहरण पुत्र शहजाद (10), व रिहान पुत्र जफरू (12) अपने  अन्य साथियों के साथ इस  में नहाने के लिए गये। बताया जा रहा  है।  जोहड में  नहाने के दौरान सौहिद व शाहरण गहरे पानी मे ंचले गए जिनकी डूबने से मौत हो गई जबकि रिहान को मौके पर खडे लोगों की  मदद से डूबने से बचा लिया और अस्प्ताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुन्हाना पुलिस मौके पर पंहुची और जांच में जुट गई। वहीं पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर है और जांच में जुटी है। बच्चों की जोहड में डूबने से मौत हुई है या फिर कोई और कारण है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static