हरियाणा: एक गलत शब्द की वजह से सचिवालय के दो कर्मचारियों पर गिरी गाज

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 05:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): सरकारी दफ्तरों के कार्य में कागजों पर लिखे जाने वाले शब्दों को जांच परख कर ही अग्रेषित किया जाता है, लेकिन इसी बीच एक गलत शब्द की वजह से हरियाणा सचिवालय के दो कर्मचारियों पर गाज गिरी है। यहां विभाग ने इस गलत शब्द की वजह से दोनों ही कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सचिवालय में स्थानीय निकाय विभाग के एसीएस के कार्यालय 4 कर्मचारियों को सस्पेंड किए जाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन सचिवालय में कार्यरत दो कर्मचारियों से गलती से एसीएस के आदेश प्रति पर एसीएस का नाम छापने के बदले गवर्नर का नाम लिखा गया। वहीं गलती पकड़ी जाने पर उक्त दोनों कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static