हिसार स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 8 डॉक्टरों पर गिरी गाज... जानिए क्यों
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 08:39 AM (IST)
हिसार: स्वास्थ्य विभाग में कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही व सार्थक टीम के नोटिसों का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर हिसार की सिविल सर्जन सहित आठ डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम-2016 के नियम-8 के तहत इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता दिखाई और कार्य प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इन खामियों को सरकार ने गंभीर माना है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आरोप-पत्रों का प्रारूप विभागीय अधिवक्ता से जांच करवाकर 15 : दिनों के भीतर सरकार को भेजा जाए।
इनको भेजे नोटिस
हिसार की सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, उप सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र शर्मा व डॉ. नीरज गुप्ता सीएचसी मंगाली के सीएमओ डॉ. सज्जन सीएचसी सौसवाल की सीएमओ डॉ. आशिमा चौधरी सीएचसी खांडा खेड़ी के सीएमओ डॉ. नरेंद्र शर्मा सीएचसी मिर्चपुर के सीएमओ डॉ. विक्रम सीएचसी आर्यनगर के सीएमओ डॉ. रोशनलाल।
एक साल पहले हुई थी जांच...
स्वास्थ्य विभाग केमहानिदेशक की 36 सदस्यीय टीम ने 27 जून 2025 को हिसार के नागरिक अस्पताल और पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई खामियां सामने आई थीं। इसके बाद डीजी हेल्थ ने सिविल सर्जन से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी। मुख्यालय को भेजी गई एक्शन टेकन रिपोर्ट से संतुष्टि नहीं होने पर अब विभाग ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इनको भेजे नोटिस हिसार की सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, उप सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र शर्मा व डॉ. नीरज गुप्ता सीएचसी मंगाली के सीएमओ डॉ. सज्जन सीएचसी सौसवाल की सीएमओ डॉ. आशिमा चौधरी सीएचसी खांडा खेड़ी के सीएमओ डॉ. नरेंद्र शर्मा सीएचसी मिर्चपुर के सीएमओ डॉ. विक्रम सीएचसी आर्यनगर के सीएमओ डॉ. रोशनलाल।