कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों ने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आ

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 05:40 PM (IST)

रोहतक (दीपक): रोहतक में हरियाणा के कांग्रेस पार्टी के दो पूर्व मंत्रियों ने अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा व पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल व आनंद शर्मा को पार्टी से निकालने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह सभी लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है। कांग्रेस पार्टी के नेता गुलाब नबी आजाद ने बिहार चुनाव की हार को लेकर अपनी पार्टी के पार्टी हाइकमान को जिम्मेदार ठहराया था।

बिहार चुनाव में हुई हार के बाद कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता अपने ही पार्टी के हाईकमान पर ठीकरा फोड़ते नजर आ रहे हैं। चुनाव वाले विवादित बयान को लेकर अब हरियाणा प्रदेश दो पूर्व नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। गुलाब नबी आजाद, कपिल सिब्बल व आनंद शर्मा पर पर आरोप लगाते हुए प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष बत्रा ने पत्रकार वार्ता करते कहा कि यह नेता पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और पार्टी के खिलाफ गलत गतिविधियां कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि तीनों नेताओं को पार्टी से निकाल दिया जाना चाहिए।

वहीं पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुडडा ने गुलाम नबी आजाद को भाजपा से मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद के सप्ताह से पार्टी से दूर है और भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। वो पार्टी हाईकमान से पत्र लिखकर तीनों नेताओं को पार्टी से निकालने की मांग करते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो गुलाम नबी आजाद के दिल्ली आवास के बाहर धरना दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static