नाबालिग से छेड़छाड़ पर भड़की भीड़, हरियाणा के दो हुड़दंगियों को सरेराह नग्न कर कूटा!

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 08:24 PM (IST)

कैथल: उत्तराखंड के ऋषिकेश में नाबालिग लड़की से अश्लील इशारे करने पर पूंडरी के दो युक्कों को आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर नग्न कर पीटा। घटना बुधवार शाम हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल की है। इईडीपीएल चौकी पुलिस ने दोनों घायल युक्कों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। 

ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल स्थान पर बुधवार शाम वेन्यू गाड़ी एचआर-08एएल 9398 पेट्रोल पंप पर धीमी हुई। इसमें सवार दो युक्कों पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ का प्रयास किया। नाबालिग लड़की ने इसकी जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी। लोगों ने कार सवार युक्कों का विरोध किया, लेकिन वे बहस करने लगे। लोग भड़क गए और दोनों युक्कों को कार से उतारकर बुरी तरह पीटा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वेन्यु कार पूंडरी क्षेत्र के सतीश कुमार के नाम पर पंजीकृत है। सतीश खेती-बाड़ी करता है। वह अपने गांव के सतबीर के साथ उत्तराखंड घूमने गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static